पंजाब सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाले पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी) को बसों से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तस्वीरों वाले पोस्टर हटाने का निर्देश जारी किया है। बतौर रिपोर्ट, अभी पीआरटीसी के बेड़े में 1100 से ज़्यादा बसें हैं और अब उन पर कैप्टन की जगह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो लगाने को कहा गया है।