पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार स्वीकारते हुए राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट किया है, "मैं पंजाब के लोगों के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करता हूं।" उन्होंने लिखा, "आम आदमी पार्टी और उनके चुने हुए सीएम भगवंत मान जी को जीत के लिए बधाई। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।"