पंजाब सीएम ने 'अग्निपथ' को बताया केंद्र का तर्कहीन फैसला, कहा- इसके खिलाफ लाएंगे प्रस्ताव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को ट्वीट किया, "बीजेपी सरकार की 'अग्निपथ' योजना एक बेहद तर्कहीन कदम है...जो भारतीय सेना के ताने-बाने को बुरी तरह तबाह कर देगी।" उन्होंने लिखा, "अपने नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए...हम इस योजना के खिलाफ बहुत जल्द विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आएंगे...सभी पार्टियों से समर्थन-सहयोग की मांग करते हैं।"