आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने पर कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आधे से अधिक राज्य को केंद्र सरकार को 'समर्पित' कर दिया है। 'आप' के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने अधिकार क्षेत्र के विस्तार को संघीय ढांचे पर 'सीधा हमला' बताते हुए कहा, "हम ऐसा नहीं होने देंगे।"