पंजाब सीएम ने उन्हें रोक रहे प्रदर्शनकारियों का वीडियो किया शेयर, कार से उतरकर की बातचीत

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा उनकी कार रोके जाने का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नीचे उतरकर उनसे बात करते दिखे। कार में इंटरव्यू दे रहे चन्नी ने कहा, "अब मैं कहूं कि मेरी सुरक्षा में चूक है?...पुलिस चारों तरफ खड़ी है...उनकी (प्रधानमंत्री) गाड़ी तो रोकी भी नहीं गई थी...एक किलोमीटर पीछे थी।"