पंडित नेहरू की जयंती के कार्यक्रम में कोई भी केंद्रीय मंत्री नहीं हुआ शामिल: कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने रविवार को आरोप लगाया कि संसद में आयोजित देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू और लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला अनुपस्थित रहे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेताओं ने इस कार्यक्रम में पंडित नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की।