पटना AIIMS का होगा विस्तार, दौड़ेगी रैपिड रेल; बिहार कैबिनेट ने 22 एजेंडों पर लगाई मुहर

बिहार कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। इसमें पटना एम्स के विस्तार और पटना से गयाजी, बेगूसराय, आरा और मुज़फ्फरपुर के बीच आरआरटीएस के निर्माण को लेकर अल्टरनेटिव अनालिसिस रिपोर्ट व डीपीआर तैयार करने को स्वीकृति मिली। मधुबनी, मुंगेर और मुज़फ्फरपुर में केंद्रीय-विद्यालय की स्थापना के लिए ₹1 के टोकन लीज़ पर KVS को ज़मीन उपलब्ध करवाई जाएगी।