पटना की सड़कों पर जगह-जगह कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें कन्हैया को 'बिहार की उम्मीद' बताया गया है। चर्चा है कि कांग्रेस आलाकमान बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कन्हैया कुमार को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंप सकता है। बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं।