पटना ज़ू में पहली बार विलुप्त प्रजाति के 12 भेड़ियों का हुआ जन्म, संख्या बढ़कर हुई 20
पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में पहली बार विलुप्त प्रजाति के 12 ग्रे भेड़ियों का जन्म हुआ है जिसके बाद ज़ू में भेड़ियों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। 4 मादा भेड़ियों ने पिछले हफ्ते बच्चों को जन्म दिया था। ज़ू के निदेशक हेमंत पाटिल के मुताबिक, बच्चे स्वस्थ हैं और जल्द इन्हें लोगों के सामने लाया जाएगा।