पटना में EC की राजनीतिक दलों के साथ बैठक; VIP, HAM और RLM जैसी पार्टियों को नहीं बुलाया

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत चुनाव आयोग की टीम आज पटना में राज्य की प्रमुख पार्टियों से बैठक कर रही है। इसमें कांग्रेस, बीजेपी, जेडीयू और आरजेडी समेत राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियां शामिल हैं। वहीं, वीआईपी, एचएएम और आरएलएम जैसी पार्टियां जिन्हें राज्य पार्टी का दर्जा प्राप्त नहीं है उन्हें बैठक में नहीं बुलाया गया है।