पटना में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुई हिंसक झड़प; हुआ पथराव व चले डंडे

पटना (बिहार) में बुधवार को कांग्रेस-बीजेपी नेताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर बवाल हुआ जिसमें दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। बीजेपी नेता कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे और इसी दौरान दोनों में झड़प हुई। इस दौरान पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगा है।

Load More