बिहार की राजधानी पटना में जीडी मेमोरियल कॉलेज के छात्र रोशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह घर से निकला था तभी बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और तीन गोलियां बरामद की हैं।