पटना में पीएम मोदी के रोड शो में महिलाओं ने बालकनी से उतारी उनकी आरती; वीडियो आया सामने
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेगा रोड शो किया। इस दौरान महिलाओं ने बालकनी से पीएम मोदी की आरती उतारकर उनका स्वागत किया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। यह रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होकर गांधी मैदान के उद्योग भवन तक करीब 2.8 किलोमीटर चला।