पता था कि फिल्म 'देव डी' बड़ी होने वाली है लेकिन मैं फेमस नहीं होना चाहता था: अभय देओल

अभिनेता अभय देओल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें पता था कि उनकी फिल्म 'देव डी' बड़ी होने वाली है लेकिन वह फेमस नहीं होना चाहते थे इसलिए रिलीज़ से पहले न्यूयॉर्क चले गए थे। उन्होंने कहा, "मैंने नेगिटिव चीज़ों पर ध्यान दिया...इसलिए चला गया क्योंकि मैं फेमस होने और...इसके साथ आने वाली हर चीज़ से डरता था।"