पति राघव के बर्थडे पर परिणीति ने शेयर किया वीडियो; कहा- आप मेरा मार्गदर्शन करते हैं
ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पति व 'आप' सांसद राघव चड्ढा के जन्मदिन (11 नवंबर) पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। परिणीति ने वीडियो के कैप्शन में राघव के लिए लिखा, "जन्मदिन मुबारक।😍 आपका ग्रेस, धैर्य व ईमानदारी मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करती है।" उन्होंने लिखा, "आप मेरा मार्गदर्शन करते हैं।"