पति व बेटी के साथ शिरडी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी ने साईं बाबा के दर्शन कर की पूजा

ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा, बेटी समिषा और मां सुनंदा शेट्टी संग शिरडी पहुंचीं और साईं बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की है। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा है, "शांत, सौभाग्यशाली और सुरक्षित🧿 ओम साईं राम😇 ♥️🙌🏼।" इस दौरान शिल्पा ने गुलाबी रंग का सूट और राज ने पीले रंग का कुर्ता पहना था।