पत्नी से छिपाकर बैंक खाते में शख्स ने जमा किए लाखों रुपए, शादीशुदा ज़िंदगी में आया 'भूचाल'
रेडिट पर एक 32-वर्षीय महिला ने बताया है कि वह और उसका पति 19-साल की उम्र से साथ हैं व शादी-बच्चा होने के बाद उसे पति के सीक्रेट बैंक अकाउंट में ₹40.58 लाख होने का पता चला। पति के अनुसार वह कुछ ऐसा चाहता था जो सिर्फ उसका हो। बकौल महिला, अब वह बच्चे को डेकेयर छोड़कर काम पर लौटेगी।