रविवार को जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मीडियाकर्मी ने उनके फेवरेट ऐक्टर का नाम पूछा तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम ले दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने X पर लिखा, "देर से ही सही...भाजपा के मुख्यमंत्री भी कहने लगे हैं कि मोदी जी जननेता नहीं, अभिनेता हैं।"