पत्रकार रजत शर्मा की बेटी की शादी में शामिल हुए पीएम मोदी, शाहरुख खान और सलमान खान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई में 'आप की अदालत' फेम पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा शर्मा और तमिलनाडु के वकील एमजे सुदर्शन की शादी में शामिल हुए। पीएम मोदी कपल को आशीर्वाद देते और दोनों परिवारों के साथ तस्वीरें खिंचवाते देखे गए। शादी में शाहरुख खान और सलमान खान के घरवाले समेत अन्य फिल्मी सितारे भी शामिल हुए।