एनसीपी नेता शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह राजनीति में शरद पवार की उंगली पकड़कर पहुंचे हैं। पवार ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि यह मुझे इतना महंगा पड़ेगा।" बकौल पवार, "बीजेपी अपने विरोधियों के खिलाफ जो कर रही है वह संसदीय लोकतंत्र पर हमला है।"