ऐक्ट्रेस निया शर्मा ने खबरों में खुद को 'भिखारी' बताए जाने पर कहा है, "यह सबसे खराब बात है जो आप मेरे बारे में लिख सकते हैं...मुझे नहीं पता था कि ये ऐसे ट्रांसलेट होता है।" बकौल निया, "मैं कोई भिखारी नहीं हूं।" दरअसल, निया ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मुझे आज भी काम और पैसों की ज़रूरत है।"