पता नहीं हमारी फिल्में वहां क्यों नहीं चलती हैं: साउथ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर सलमान खान
अभिनेता सलमान खान ने एस.एस. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' और अभिनेता राम चरण की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "मुझे यह सोचकर हैरानी होती है कि हमारी (हिंदी) फिल्में साउथ में इतना अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही हैं...जबकि उनकी फिल्में यहां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।" गौरतलब है कि सलमान चिंरजीवी की फिल्म 'गॉडफादर' में कैमियो करेंगे।