inshorts

पति अनमोल ने 'इश्क विश्क' में शाहिद द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था: अमृता

अभिनेत्री अमृता राव ने एक वीडियो में खुलासा किया है कि उनके पति व आरजे अनमोल ने ऐक्ट्रेस की फिल्म 'इश्क विश्क' में राजीव की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था जिसे बाद में अभिनेता शाहिद कपूर ने निभाया। वहीं, अनमोल ने कहा कि उनकी बहन ने भी फिल्म में अमृता द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था।