पति से अलग होने के बीच ऐक्ट्रेस दलजीत कौर ने शेयर किया शादी का वीडियो, बाद में किया डिलीट
अभिनेत्री दलजीत कौर ने निखिल पटेल संग अपनी शादी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करने के बाद उसे डिलीट कर दिया है। कैप्शन में दलजीत ने लिखा था, "1 साल 3 महीने पहले।" गौरतलब है, निखिल से अलग रह रहीं दलजीत ने पति के विवाहेतर संबंध होने का हिंट दिया था जबकि निखिल ने अलग होने की पुष्टि की थी।