पति-पत्नी के बीच जो भी होता है वह बेहद निजी होता है: नागा व समांथा के अलगाव पर नागार्जुन

ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और ऐक्टर नागा चैतन्य के अलगाव को लेकर नागा के पिता व अभिनेता नागार्जुन ने कहा है, "सैम (समांथा) और चे (चैतन्य) के बीच जो कुछ भी हुआ...वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।" बकौल नागार्जुन, "पति-पत्नी के बीच जो भी होता है...वह बेहद निजी होता है...मेरा परिवार सैम के साथ बिताए पलों को हमेशा संजो कर रखेगा!"