पत्नी का मज़ाक उड़ाने पर स्मिथ ने ऑस्कर प्रेज़ेंटर को जड़ा थप्पड़, कहा- नाम ज़ुबान पर मत लाओ

बेस्ट ऐक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले विल स्मिथ ने उनकी पत्नी के बालों का मज़ाक उड़ाने को लेकर प्रेज़ेंटर क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया। एक वीडियो में स्मिथ कहते दिखे, "मेरी पत्नी का नाम अपनी...ज़ुबान पर मत लाओ।" एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, "अभी-अभी क्या हुआ? सच था? क्या वाकई विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को मुक्का मारा?"