अभिनेता मनोज बाजपेयी ने वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' को साइन करने के समय को याद करते हुए कहा है, "मेरी पत्नी ने सोचा कि मैं कोई टीवी सीरीज़ कर रहा हूं क्योंकि तब ओटीटी उतना बड़ा नहीं था।" उन्होंने कहा कि उस समय उनका फिल्मी करियर अच्छा चल रहा था और इस सीरीज़ के लिए उन्होंने जोखिम उठाया था।