गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ रहीं अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के लिए प्रचार करने के दौरान भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "हमारे मान पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर कृतज्ञ हूं।" रिवाबा के लिए जडेजा रोड शो भी कर चुके हैं।