पत्नी रिवाबा के लिए रोड शो करते नज़र आए क्रिकेटर रवींद्र जडेजा, सामने आया वीडियो

भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर उत्तर सीट से चुनाव लड़ रहीं अपनी पत्नी रिवाबा जडेजा के समर्थन में रोड शो किया। सामने आए वीडियो में रवींद्र जडेजा एक खुली जीप में सवार दिख रहे हैं। गौरतलब है, गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा जबकि 8 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।