पत्रलेखा और मैं शूटिंग में बिज़ी थे, लॉकडाउन ने हमें एक-साथ बिताने का समय दिया: राजकुमार
अभिनेता राजकुमार राव ने मंगेतर पत्रलेखा के साथ लॉकडाउन में समय बिताने को लेकर कहा है, "हम दोनों शूटिंग में व्यस्त रहते थे और मैं ज़्यादातर समय घर से बाहर रहता था।" उन्होंने आगे कहा, "इस महामारी ने...हमें एक-दूसरे के साथ लंबे समय तक रहने का मौका दिया...जिसकी मुझे कमी खल रही थी...वे अद्भुत दिन थे जो हमने साथ बिताए।"