पद मिले या ना मिले, राहुल व प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा: नवजोत सिद्धू

पंजाब में सियासी संकट के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है, ''पद मिले या ना मिले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खड़ा रहूंगा।'' उन्होंने कहा, "महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के सिद्धांतों को कायम रखूंगा..सभी नकारात्मक ताकतें मुझे हराने की कोशिश करें, लेकिन सकारात्मक ऊर्जा से पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी की जीत होगी।"