inshorts

पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू, 15 सितंबर 2023 है अंतिम तिथि

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया है कि पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन/सिफारिशें शुरू हो गई हैं। 1 मई से शुरू हो चुके आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2023 है। पुरस्‍कारों के लिए नामांकन राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। पुरस्‍कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर की जाएगी।