inshorts

‘निशांत को बिहार का सीएम बनाइए’, पप्पू यादव ने बीजेपी को दी खुली चुनौती

सांसद पप्पू यादव ने बिहार में नीतीश सेतु के उद्घाटन के बीच बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी नीतीश कुमार का सम्मान करती है तो उनके बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बनाए। सांसद ने बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग करते हुए कहा कि राज्य को IT हब/उद्योगों के लिए ₹2 लाख करोड़ दिए जाने चाहिए।