inshorts

बिहार में पप्पू यादव के काफिले की कार गड्ढे में गिरी, बाल-बाल बचे पूर्णिया सांसद

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव कटिहार (बिहार) के सालमारी में एक निजी कार्यक्रम में जा रहे थे तभी उनके सुरक्षा काफिले की पुलिस गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट आई है। पप्पू यादव बाल-बाल बच गए और घटनास्थल से ही वह पूर्णिया लौट गए। सांसद ने कहा कि बड़ी अनहोनी टल गई।