पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार एनडीए के साथ नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, "बीजेपी और चिराग पासवान के बीच जुगलबंदी चल रही है। अब तक नीतीश कुमार एकसाथ गए ही नहीं। उन्हें अलग-थलग कर ये लोग सिर्फ स्ट्राइक रेट में लगे हैं। नीतीश कुमार को सिर्फ कांग्रेस सम्मान दे सकती है।"