जन अधिकार पार्टी (जाप) प्रमुख पप्पू यादव ने सोमवार को पटना (बिहार) में 'रेल रोको अभियान' के दौरान कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया। 'जाप' समर्थकों की सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के उल्लंघन और बगैर मास्क के प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। प्रदर्शनकारी एमएसपी की गारंटी, बीज व उर्वरक की आपूर्ति और विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे थे।