पराग त्यागी ने बताया क्या हुआ था शेफाली जरीवाला की मौत वाली रात

दिवंगत अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने उनकी मौत व आखिरी पलों के बारे में बात की है। पराग ने बताया, "शेफाली को सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश हो गईं। सांस एक-दो बार आई लेकिन बॉडी पूरी छोड़ चुकी थी...उठाने की कोशिश की पर उठा नहीं पाया...सीपीआर देने से थोड़ी सांसें आईं लेकिन...वह नहीं बचीं।"