परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर गूंजी किलकारी, छोटी दिवाली के दिन मिली बड़ी खुशी

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और उनके पति व 'आप' सांसद राघव चड्ढा पहली बार माता-पिता बन गए हैं। परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिया है और कपल ने रविवार को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। गौरतलब है, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 25 अगस्त, 2025 को आधिकारिक तौर पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।