परिणीति ने एयरपोर्ट पर महंगे भोजन की समस्या को संसद में उठाने को लेकर की राघव की सराहना

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने पति और 'आप' सांसद राघव चड्ढा के संसद में एयरपोर्ट पर महंगे भोजन की समस्या को उठाने को लेकर सराहना की है। उन्होंने कहा, "वास्तविक समस्या को ठीक करने के लिए आप पर गर्व है।" दरअसल, इसके बाद ही एयरपोर्ट्स पर सस्ती कीमतों पर भोजन देने के लिए सरकार ने 'उड़ान यात्री कैफे' शुरू किया है।