पर्याप्त शिक्षक हैं, कोई विद्यालय बंद नहीं: स्कूलों को बंद करने के आरोप पर यूपी सरकार

यूपी सरकार ने कहा है कि राज्य के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त संख्या है और राज्य में जर्जर घोषित नहीं किए गए एक भी संचालित विद्यालय को बंद नहीं किया गया। दरअसल, सपा ने कहा था कि अखबारों से पता चलता रहता है कि बेसिक शिक्षा के स्कूलों को सरकार बंद करने के बारे में सोच रही है।