'कानून है, पालन नहीं हो रहा'; पराली जलाने की घटनाओं पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर से सफर के दौरान बस्ती, गोरखपुर और गोंडा में खेतों में पराली जलती दिखाई दी। उन्होंने कहा कि रोक के लिए कानून और ड्रोन से निगरानी का प्रावधान होने के बावजूद पालन नहीं हो रहा है।