परिवार के साथ 6-7 महीने जंगल में झोपड़ी में रहा था: ऐक्टर जितेंद्र कुमार
वेब सीरीज़ 'पंचायत' फेम ऐक्टर जितेंद्र कुमार ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि खैरथल (राजस्थान) में एक जंगल में एक झोपड़ी में हमारी जॉइंट फैमिली रहती थी। उन्होंने बताया कि हमारा पक्का मकान था जिसमें 2 कमरे बनने थे जिसके चलते हम 6-7 महीने उस झोपड़ी में रहे थे। उन्होंने कहा, "मेरे पापा और ताऊजी सिविल इंजीनियर हैं।"