inshorts

परिसीमन नोटबंदी से भी बड़ी त्रासदी होगी: थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि परिसीमन नोटबंदी से भी बड़ी त्रासदी साबित होगी और इसके प्रभाव लंबे समय तक रहेंगे। उन्होंने जयराम रमेश की पोस्ट X पर रीशेयर कर कहा है कि इस मुद्दे पर व्यापक राष्ट्रीय चर्चा ज़रूरी है और जब तक सरकार तैयार न हो, इसे टालना बेहतर होगा।