राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि 30 नवंबर को परिसीमन बिल (131वां संविधान संशोधन) पारित हुआ तो देश में बचा-खुचा लोकतंत्र भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, "यह संविधान संशोधन बिल पारित होगा...तब हम संवैधानिक लोकतंत्र के लिए एक विनाशकारी मोड़ पर होंगे...संसद की भूमिका खत्म कर दी जाएगी।"