तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को 'खराब' बताया है। उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि 2051 तक कौन जीवित रहेगा, ऐसे में इतने लंबे समय के लिए फैसले कैसे किए जा सकते हैं। उन्होंने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने पर भी सवाल उठाए। संसद का विशेष सत्र 30-नवंबर से शुरू होने वाला है।