कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने उनसे तमिलनाडु के हितों की रक्षा करने की अपील की है। राहुल ने कहा कि लोकसभा की 850 सीटें करने और निर्वाचन क्षेत्रों का स्वरूप बदलने से देश के लोकतंत्र, दक्षिण भारत और खासकर तमिलनाडु को नुकसान पहुंचेगा। राहुल ने बातचीत को सार्थक बताया।