टीवी9 के सत्ता सम्मेलन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह से पार्टी में मनमुटाव को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास अच्छे नेता हैं और सभी अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। इस दौरान परगट सिंह ने सीएम भगवंत मान सरकार पर भी निशाना साधा।