पंजाब कांग्रेस की कमान संभालने से पहले परगट सिंह ने लिया पूर्व PM मनमोहन सिंह की पत्नी का आशीर्वाद
पंजाब कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परगट सिंह ने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश के महान व्यक्तित्व थे। अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी गई है।