inshorts

परदे से झांक-झांक कर क्यों मोहब्बत कर रहे हैं!: तालिबान को लेकर सरकार से ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से तालिबान पर रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा, "ये परदे से झांक-झांक कर क्यों मोहब्बत कर रहे हैं! खुलकर बोलिए।" उन्होंने कहा, "देश की रक्षा के मामले में...सरकार को यह जवाब देना होगा।" गौरतलब है, भारत ने मंगलवार को दोहा में तालिबान के साथ पहली आधिकारिक बैठक की थी।