परवीन बॉबी के जीवन पर बन रही वेब सीरीज़ में तृप्ति डिमरी निभाएगी उनकी भूमिका: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवंगत ऐक्ट्रेस परवीन बॉबी के जीवन पर बन रही वेब सीरीज़ में उनकी भूमिका के लिए अभिनेत्री तृप्ति डिमरी को फाइनल कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज़ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा और वेब सीरीज़ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस वेब सीरीज़ का निर्देशन सोनाली बोस करेंगी।